Viral Mama:- TATA IPL 2023 शुरु हो चुका है और इसका रोमांच भारत के लोगों के सर चढ़ कर बोलने लगा है। इसबार का IPL बहुत ही खास है जहाँ JIO CINEMA OTT प्लेटफार्म पर FREE में MATCH का लुत्फ उठा सकते है तो वही इसबार भोजपुरी में क्रिकेट कॉमेंट्री सुन के अपना मनोरंजन भी कर सकते है।भोजपुरी के साथ ही 12 और क्षेत्रीय भाषाओं में IPL का प्रसारण हो रहा है ,मगर जो आनंद भोजपुरी में कॉमेंट्री सुनने का है वो दूसरे भाषाओं में नही तभी तो भोजपुरी कॉमेंट्री शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है ।

भोजपुरी सुपरस्टार सांसद रविकिशन और बिहार के ही शिवम कुमार की जोड़ी दर्शको को खूब भा रही है ,दोनों की जुगलबंदी के अलग ही भौकाल बना हुआ है इनके डायलॉग जैसे हई देखा धोनी के छक्का गइल गोरखपुर होते हुए गोपालगंज,
नातिया तेवतिया मारता, पूरन खइले चूरन, हई देखा खोदा खोदी सरीखे बहुत से इनके कहावत VIRAL हो रहे है।गैर भोजपुरी भासी दर्शक भी इनके कॉमेंट्री का आनंद ले रहे है।