मोहित शर्मा एक ऐसा क्रिकेट का सितारा जो अपनी धारदार बोलिंग से अच्छे अच्छे बल्लेबाज की गीलियाँ उड़ा देता थ। साल 2013 से 2017 तक मोहित शर्मा ने बहुत सारे मैच खेलें और शानदार प्रदर्सन किय। 2014 आईपीएल के मोहित शर्मा “पर्पल कैप विनर ” बने। महेंद्र सिंह धोनी की CSK टीम के साथ उनका सफर शानदार रह। मोहित शर्मा 2015 में भारतीय विश्व कप टीम के हिंसा भी बने

मगर फिर मोहित शर्मा के बुरे दौर की शुरुवात होती है 2017 में उनको” बैक इंजरी “ होती है और टीम से बाहर हो जाते है ,सर के बाल झड़ने लगते है बहुत बहुत सारी बिमारियों से ग्रसित हो जाते है, मगर मोहित शर्मा हार नही मानते चोट और बिमारियों से लड़ते है और ठीक होकर मैदान पर वापसी को तैयार होते है
2019 और 2020 आईपीएल मोहित शर्मा के लिए कुछ ख़ास नहीं रहा वो केवल एक एक मैच ही खेल पाए। वापसी इतनी आसान नहीं थी। एक दौर ऐसा भी आया की मोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के लिए “नेट बॉलर” बन कर रह गए
मगर कहते है न जब इरादे मजबूत हो और सामने लक्ष्य दिख रहा हो तो मुश्किल कुछ नहीं और ऐसा ही कारनामा कर के दिखाया है मोहित शर्मा ने 13 अप्रेल को गुजरात टाइटंस के लिए अपने 4 ओवर में मात्रा 18 रन देकर 2 विकेट झटके और MAN OF THE MATCH का ख़िताब अपने नाम किये।